| « नारी शक्ति | इक झिझक बांधती क़दम मेरे उससे मिलने की आरज़ू भी है। » |
सफ़र की सचाई तो कुछ और ही थी।
| Uncategorized |
जहाँ ने बताई तो कुछ और ही थी।
सफ़र की सचाई तो कुछ और ही थी।
ख़ुदा देख दुनिया की तस्वीर बोला-
कि हमने बनाई तो कुछ और ही थी।
लगे लोग कैसे बस आपस में लड़ने,
कि अपनी लड़ाई तो कुछ और ही थी।
लगे आप पुचकारने दुश्मनों को,
पर इनकी दवाई तो कुछ और ही थी।
लताफ़त शराफ़त मुहब्बत बज़ाहिर
हकीक़त प भाई तो कुछ और ही थी।
कहाँ लाके छोड़ा भला रहबरों ने,
कि मंजिल दिखाई तो कुछ और ही थी।

vaah vaah bahut khuub aur arthpoorn
chune jo ye netaa bade bhrasht nikle
bhalaai desh kii karnii to kuch aur hii thee
prshansa hetu dhanyavad sveekar karen.
laaaaaaaaaaaaaaaaaajwab aur behtreeeeeeeeeeeeeeeeen gazal jiska hr sher vartrmaan pr kendrit hai-haardik badhaaee SN Singh saahib
shukriya
Bahut Sundar-Badhai…
dhanyavad prem ji