| « God Lies | Free Spirits » |
तेरे गुन गाऊँ प्रभु मैं ….! (भक्ति गीत )
| Hindi Poetry, Podcast |
तेरे गुन गाऊँ प्रभु मैं ….!
तेरे गुन गाऊँ, प्रभु मैं,
मगर इतना गुन मुझमे कहाँ,
तेरा चिंतन करूँ हरदम ,
मगर मन भटके यहाँ वहाँ ….!
तू ही है एक मेरा,
मेरा तुझपर भरोसा,
तूने ही मुझको सम्हाला,
यही विश्वास मेरा …..!
तेरे गुन गाऊँ, प्रभु मैं,
मगर इतना गुन मुझमे कहाँ,
तेरा चिंतन करूँ हरदम ,
मगर मन भटके यहाँ वहाँ ….!
ये मेरा मन है चँचल,
नहीं मेरे ही काबू ,
मुझे तू शक्ति दे दे,
इसे मैं ख़ुद सम्हालूँ ….!
तेरे गुन गाऊँ, प्रभु मैं,
मगर इतना गुन मुझमे कहाँ,
तेरा चिंतन करूँ हरदम ,
मगर मन भटके यहाँ वहाँ ….!
मेरी इस जिन्दगी को,
तू ही कुछ अर्थ दे दे,
मुझे अपना समझकर,
ले मेरा हाथ पकड़कर,
सही राहें चला दे ……!
तेरे गुन गाऊँ, प्रभु मैं,
मगर इतना गुन मुझमे कहाँ,
तेरा चिंतन करूँ हरदम ,
मगर मन भटके यहाँ वहाँ ….!
” विश्व नन्द “



sundr bhakti ras kee byaar-badhaaee SIR jee
True contentment and submission visibile in the attitude,soul touching rendering with the accompaniments as before.
अति मन भावन
Very soothing & peace pervading .
Kusum
Aadarniy vishvnand ji apke geet hamesha hi bade pyaare lagte hai ,sunane me bhi aur padhne me bhi ,naman !
sushil sarna, Kanchana Selvakumar,
chandan, kusum, santosh bhauwala ….
Your delighting comment on my this posting/sharing of Bhaktigeet has rewarded me with profound happiness, contentment & encouragement for the effort.
Thank you all so very much indeed…