« »

ये चली कैसी हवा…..?

1 vote, average: 3.00 out of 51 vote, average: 3.00 out of 51 vote, average: 3.00 out of 51 vote, average: 3.00 out of 51 vote, average: 3.00 out of 5
Loading ... Loading ...
Hindi Poetry, Podcast

 

ये चली कैसी हवा…..?

सोचा था खरीदार बन, आया हूँ इस जहाँ मे मैं,
ये चली कैसी हवा कि बिकता ही चला हूँ मैं……!

जाना था मुझको कहाँ, और आ गया किस मोड़ पर,
अपनी चाहतों को दूर ही कहीं पे छोड़ कर,
कि अपना कहने को ख़ुद ही को, ख़ुद से डर रहा हूँ मैं,
ये चली कैसी हवा कि बिकता ही चला हूँ मैं ……!

पास है सबकुछ मेरे पर फ़िर भी जाने क्या कमी,
भाग दौड़ के भंवर में  सूझता भी कुछ नहीं,
क्या मुझे पाना है, जिससे बेचता हूँ ख़ुद को मैं…
ये चली कैसी हवा कि बिकता ही चला हूँ मैं ……!

उलझने दिल की न सुलझीं, कोशिशें थीं कितनी कीं,
दिल कहीं है  और ख़ुद को ढूँढता हूँ मैं कहीं,
बाट तू मुझको दिखाए, बाट ही तकता हूँ मैं,
ये चली कैसी हवा कि बिकता ही चला हूँ मैं………!

सोचा था खरीदार बन आया हूँ इस जहाँ मे मैं,
ये चली कैसी हवा  कि बिकता ही चला हूँ मैं…..…!

   ” विश्व नन्द ”

4 Comments

  1. kusum says:

    Dilemma of human plight of ego & self confidence vs surrender to circumstances well expressed.Also sung wirh deep sentiment.
    Kusum

    • Vishvnand says:

      Thank you indeed so very much for highlighting the feelings in the poem & for its appreciation.
      The trigger for the poem funnily was that one of our colleagues who had joined the company as a purchase executive was, as a part of job rotation then newly introduced, suddenly transferred from purchase to sales, felt at sea & shocked & complained at his plight …. A humorous poem composed by me of that incident for him got modified to this philosophical one in due time. :)

Leave a Reply