| « नारी अभ्यारण्य | ऐसा जो हो नव वर्ष में,अभिवृद्धि होवे हर्ष में » |
हम “2013” सार्थक कर दें ….!
| Hindi Poetry |
अपने प्यारे “p4poetry” के सभी सहयोगियों को नए वर्ष “2013” की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ….
हम “2013” सार्थक कर दें ….!
लो फिर आया ये नया वर्ष,
ले साथ आया दुःख और हर्ष,
ये ऐसा वैसा नहीं वर्ष,
लाया जरूर है नए अर्थ,
आओ इसपर विश्वास करें,
देकर के बधाई इकदूजे,
इसका हम सत सन्मान करें
इसमे अपने प्रण फिर दुहरा
पूर्णत्व की हर कोशिश भी करें …..
जो बीत रहा वो वर्ष ही था,
वो भी तो कितना प्यारा था,
जो सब घोटाले हादसे हुए
जो कुछ इसमें कुकर्म हुए
किसीको भी सज़ा हम दे न सके
ये वर्ष का कोई दोष न था,
अपनों का ही सब दोष रहा ….
2012 को आदर सन्मान सहित,
इससे पा शिक्षा अपने हित,
जो सीखा है वो नहीं भूल
इसे लाड प्यार से बिदा करें ……!
अब; जिसने वर्ष प्रदान किया,
उस महाशक्ति का ध्यान करें,
प्रार्थना करें उससे सब मिल,
सुख शान्ति अमन का वर मांगे,
ना व्यर्थ हो झगडे इस जग में,
इंसा इंसा में प्यार बढे,
इस चमत्कार का प्रण मांगें,
पापी दुष्टों को सज़ा यूं दें
कोई पाप करने को नहीं धजें ….!
आतंकवाद को जड़ से मिटाने,
भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाने
जनता की रक्षा और हित में
हम न्याय प्रणाली सबल करें
लड़कर सख्त लोकपाल बिल लें
सच्चे अच्छे प्रतिनिधि को चुने
अगले चुनाव ये दिखला दें
भ्रष्टों गुंडों को सिखला दें
और मांगे प्रभु से शक्ति, दिशा,
प्रेरणा से सब सत्कार्य करें
आओ सब मिल प्रार्थना करें.
इस नए वर्ष में यारों हम,
संकल्प सतर्क हो पूर्ण करें
जन की आवाज़ बुलंद करें
देश भव्य रामराज्य करें …..!
2013 सार्थक कर दें ….!
जय हिंद, भारत माता की जय ….!
” विश्व नन्द “


आदरणीय विश्वनंद जी ,
नव वर्ष की अनेकों शुभकामनाएं !!
समसामयिक रचना हेतु बधाइयां !!
संतोष भाऊवाला
आदरणीय विश्वनंद जी….. आपको सपरिवार नव वर्ष का अनेकोंनेक शुभकामनाएँ….. ऩव वर्ष का शुभ आगाज़ करती आपकी इस रचना के लिए आपको बहुत बहुत बधाई….. आपका आशीर्वाद यूँ ही सदैव हम सब रचनाकारों पर बना रहे…
Appreciate and endorse your sincere good wishes for universal peace and harmony for the New year .
Kusum
नववर्ष की शुभ कामनाएं!इश्वर से प्रार्थना है कि सबका साल खुशिओं से सुशोभित रहे!
Santosh Bhauwala
रचना पर आपकी प्रोत्साहनपर टिप्पणी और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद …
Sushil Joshi
आपकी प्रशंसनीय प्रतिक्रया ने रचना और इसके sharing का प्रयास सार्थक कर दिया
आपका तहे दिल से शुक्रिया …..
Kusum
Thank you so very much for your comment and its content….
Something tells me we will do more justice to improve law & order situation in the country in 2013 than what could be accomplished in 2012, due awakening & awakened minds of the masses now to the persistent falsehood & mal- administration of the Govt on all fronts in the present state of affairs …
parminder
आपकी प्रतिक्रिया और शुभकामनाओं का हार्दिक स्वागत और स-ह्रदय प्रार्थना कि यह २०१३ वर्ष हम सब को अपने अन्दर के passion for poetry के लिए परिपूर्ण पूरक रहे और हमें सदा आनंदित और प्यार में समर्पित रखे ….
अभी तो नेतागण का आरामराज्य चल रहा है.
siddhanathsingh
कमेंट का हार्दिक शुक्रिया
यहाँ आराम के बदले हराम शायद ज्यादा suit कर रहा …