| « ” कुटिया “ | मेरी दुआ के मुजस्सिम जवाब में आये » |
मुझे तू अब भी याद आती है
| Hindi Poetry |
मुझे तू अब भी याद आती है
मुझे तू अब भी सताती है
तेरी वो संदली खुशबू
अब भी मेरे बिस्तर से आती है
आज भी नींद खुलते ही
तेरे पास होने का अहसास होता है
आज भी तेरे ना होने पर
तेरे को खोने का अहसास रहता है
बात अभी कल की ही है
मेरे खाव्ब मे तू मिलने आई थी
और खाव्ब मे भी तुझे पा कर जैसे
मेरी दुनिया मे बहार आई थी
नींद खुलते ही उन खाव्बो से
दिनभर एक खुशनुमा अहसास रहता है
कभी मुस्कुराता है तुझे सोचकर
कभी दूरी सोचकर दिल उदास रहता है …….


achchhi lagi.
बयाँ सुन्दर भावनाओं की अनुभूति का है
ओ! सनम तेरे सिवा दुनिया में रक्खा क्या है …