« — / खो गया है मेरा यार कही /— | MEMORY BASKET » |
ज़िन्दगी आज भी वही है…
Hindi Poetry |
मुश्कुराहट बदल गयी
पर चेहरा आज भी वही है…!
आंसू बदल गए
पर आँखे आज भी वही है…!
जाम बदल गया
पर पैमाना आज भी वही है…!
करवटे बदल गयी
पर बिस्तर आज भी वही है…!
रास्ते बदल गए
पर मंजिले आज भी वही है…!
उम्मीदे बदल गयी
पर चाहते आज भी वही है…!
हमसफ़र बदल गए
पर सफ़र आज भी वही है…!
तारे गिर गए
पर आसमान आज भी वही है…!
राते बदल गयी
पर अंधेरा आज भी वही है…!
दिन बदल गए
पर दिशाए आज भी वही है…!
परिंदे उड़ गए
पर चौराहा आज भी वही है…!
भावनाए बदल गयी
पर भाषाए आज भी वही है…!
रिश्ते बदल गए
पर इंसान आज भी वही है…!
सुर बदल गए
पर सरगम आज भी वही है…!
तारीखे बदल गयी
पर वादे आज भी वही है…!
सब कुछ बदल गया, पर ज़िन्दगी
आज भी वही है…
आज भी वही है…
आज भी वही है…!!
-Amit T. Shah (Mas)
20th February 2012
jitna badle ho zindagi me tum aise koi bhalaa badlta hai.
@s n singh, बिलकुल सही फ़रमाया आप ने साहब… ज़िन्दगी कहा बदली है..? ज़िन्दगी तो वही है… बस उसे जीने का सहारा बदलता रहता है…! 🙂
अच्छी रचना, बधाई
पर किस जिन्दंगी की बात कर रहे हैं आप
हम खुद बदलते रहते हैं
जिन्दगी भी बदलती रहती है अपनेआप
हर चीज़ को बदलना तो क़ानून ही बनाया है
प्रभु ने जो हैं अपने सब के सबसे बड़े बाप …. 🙂
@Vishvnand, कभी कभी ऐसा लगता है की कुछ क्यों बदलता है..? जैसे कि बचपन का चला जाना, स्वाभाव का बदल जाना, आंसुओं का सुख जाना, हँसी को भूल जाना, वक़्त का गुज़र जाना और ऐसे ही कही अनगिनत सवाल जिसका जवाब अभी तक ढूंढ रहा हु.
“शायद इस जहां में न सही,
पर उस जहां में होगा…
मगर हमारे जैसा कोई तो ज़रूर होगा…!!!” 🙂
आप का बहुत धन्यवाद सरजी….!! 🙂