« MARKET-PLACE | विद्रोह » |
सूखे पत्ते!
Hindi Poetry |
पेड के इर्द-गिर्द पड़े ये सूखे पत्ते,
कभी बड़ी शान से ऊँचे दरख़्त पर इठलाते थे,
हवा के हर झोखे के संग झूमते-बलखाते थे,
ओस की बूँदो से नहाते, चिड़िया से बाते करते थे!!
कभी यौवन से परिपूर्ण, परिवेश की शान थे,
अपने पेड़ के पालनहार, उसकी अनूठी पहचान थे,
सूरज की तेज धूप से बचाते,खुद जल जाते थे,
अपने पेड़ की खातिर ,आँधी से लड़ जाते थे!!
आज बेबस बेजान ,बेमतलब से लगते है,
ललचाई नज़रो से अपने आशियाने को तकते है,
आज इनकी जगह कुछ नये पत्तो ने ले ली है,
इनके साथ तो इनकी तन्हाई भी अकेली है!!
अपने घर के आँगन पे बैठा ये बुजुर्ग,
कुछ- कुछ इन सूखे पत्तो सा लगता है,
जिस घर को अपने खून से सीचा था,
आज उसकी चौखट पे बैठा सूखे पत्ते सा दिखता है!!
डॉक्टर राजीव श्रीवास्तवा
बहुत सुन्दर , बिलकुल सही कहा राजीव ,आदमी जब बूढ़ा हो जाता है तो उसका भी हाल सूखे पत्ते जैसा ही हो जाता
@Swayam Prabha Misra, sharhne ke liye bahut bahut dhanyavad
Dr. Shrivastav ji,
Pratikon or rupak ke madhyam se bahut achha sandesh diya hai aapne.
Badhai swikaren.
@manonbharat, hooslaafzahi ke liye bahut bahut dhanyavad
बहुत खूब!! सटीक चित्रण सूखे पत्ते के माध्यम से बधाई स्वीकारें
@santosh bhauwala, meri khushnaseebi ki aa ne ise pasand kiya
बहुत बहुत बधाई !!! छु गयी मन को, हमेशा युही लिखते रहे !!!
regards,
pooja
@Pooja, dhanyavad main prayas karta rahoonga
एक अच्छी संदेशप्रद रचना ! नयी पीढ़ी को झकझोरती और बुजुर्गों का दर्द बतलाती एक मार्मिक रचना ! बधाई !
@Harish Chandra Lohumi,
aap ke comment ka intezaar rahta hai,aur badi rahat milti hai jab aap ko pasand aati hai
सुंदर संदेश परक रचना सामाजिक दायित्वों का निर्वह करती हुई
बधाई
@dr.ved vyathit, main dhanya ho gaya sir ji aap ke comment pa kar
बहुत खूब. बहुत अच्छी रचना.
@Jaspal Kaur,
Very touching poem on transition from young age to old age. Last stanza drives home the point with a punch.
Kusum G.
@Jaspal Kaur, sahirday dhanyavad