Quick Links: English Poetry | Hindi Poetry | Poetry Podcasts | Editor's Pick | Forum
Email This Poem |

अजब दोस्त एक आज हमको मिला है

मुसलसल सवालों का एक सिलसिला है

अजब दोस्त एक आज हमको मिला है

उसे  सिर्फ  मुझसे  शिकायत  नहीं  है

अपितु इस शहर में सभी से गिला है !

नहीं  खुरदुरे लफ्ज़ लाना लबों पर

कहोगे तुम्ही कल हलक़ क्यूँ छिला है !

बहुत आ रहे तुम हो नज़दीक मेरे

बढ़ा क्या दिलों में अधिक फासला है !

10 Comments

akhiri sher tuk me nahi hai.achhi kavita ya ghazal jo bhi sahi.

Comment on this comment

siddhanathsingh Reply:

@vpshukla, जी हाँ इसे मैं फासिला लिख सकता था किन्तु हिंदी में उपयोग हो रहे उच्चारण को ध्यान में रख इतनी लिबर्टी ली गयी है. थैंक्स.

Comment on this comment

खूबसूरत ग़ज़ल से ये चेहरा खिला है
क्या सुंदर कविताओं का सिलसिला है.
महकी है आब-ओ-हवा ज़िन्दगी की
इन्हीं कोशिशों से ये उपवन खिला है.

bahut बढ़िया ग़ज़ल, तरनूम मैं.

Comment on this comment

siddhanathsingh Reply:

@vikas yashkirti, थैंक्स ख़ुशी है की आप को रचना पसंद आई.

Comment on this comment

बहुत सुन्दर रचना, हार्दिक बधाई
vikas yashkirti jii ने जैसा लिखा है,
वही ख्याल मेरे भी दिल में खिला है …..

Comment on this comment

siddhanathsingh Reply:

@Vishvnand, शुक्रिया महोदय .

Comment on this comment

एक अच्छी कविता, एस. एन.
पर सिर्फ चिकने लफ्ज़ ही ज़ुबां पर जो लाओगे तो
कहोगे तुम ही बार-बार कि ये लफ्ज़ तो ज़ुबां से फिसला है

Comment on this comment

siddhanathsingh Reply:

@U.M.Sahai, Thanks Sir.

Comment on this comment

A nice sweet poem, Sidhanath.

Comment on this comment

siddhanathsingh Reply:

@medhini, Thanks, you enjoyed it that is my reward.

Comment on this comment

Leave a comment

(required)

(required)

(Press Ctrl+G to toggle between English & Chosen Indian language)