Quick Links: English Poetry | Hindi Poetry | Poetry Podcasts | Editor's Pick | Forum
Email This Poem |

***उस पे गजब …..***

सूखे पत्ते पे बारिश की बूंदें गजब 

लेती यादों की अंगड़ाई उस पे गजब

बहते पानी की अजब सी वो आवाज़ें

शोर चूड़ी का कानों में उस पे गजब

बोझ बारिश की बूँदों का सह न सका

बंद पलकों में भीगा वो यौवन गजब 

मौसम सावन का होता है बेईमान अक्सर

कदम  बहकाती ऐसे में वो पायल गजब

लब बहक जायें न छू के पैमानों को 

नजरें मदहोश उसकी उस पे गजब 

कब तलक दिल बचेगा नजर-ऐ-आगोश से 

मैख़ाने नज़रों के सजाना उस पे गजब, उस पे गजब  …..

 

सुशील सरना   

 

10 Comments

एक बहुत उम्दा ग़ज़ल, सरना जी बधाई
मेरा एक शेर पेश है
तेरी आँखों ने ही मदहोश किया है मुझको
ये कोई मय के पियालों का है सुरूर नहीं

Comment on this comment

sushil sarna Reply:

@U.M.Sahai,
आपकी इस बधाई का शुक्रिया – श्री सहाय जी आपके इस शेर पर एक शेर और अर्ज है-
आज पी हो तो हराम शै पी हो
ये तो कल की पी हुई का खुमार बाकी है

रचना पसंद आई धन्यवाद

Comment on this comment

U.M.Sahai Reply:

@sushil sarna, बहुत खूब सरना जी
एक और शेर अर्ज़ है
देखा किये वो मस्त निगाहों से बार-बार
जब तक शराब आई कई दौर हो गए

Comment on this comment

बहुत खूबसूरत है ये आपकी ग़ज़ल जिसमे आपने भी ढाया है काफी गज़ब ,
आपके कलम की क्या कहें, जिसने इतना हमको महसूस कराया है गज़ब सा अजब .
रचना के लिए आपको हार्दिक बधाई और हमारा आदाब.

Comment on this comment

sushil sarna Reply:

@Vishvnand,
thanks a lot sir jee for this beautiful poetic comment.

Comment on this comment

ummda nazm……………

Comment on this comment

sushil sarna Reply:

@dolly dubey,
lot of thanks for appreciation.

Comment on this comment

very nice ta read
thnx
and Happy New Year

Comment on this comment

sushil sarna Reply:

@rajdeep bhattacharya,
Thanks from the bottom of my heart for appreciation.

Comment on this comment

वाह सुशील जी. आपकी ग़जल ही काफी थी हमें मदहोश करने के लिए, सहाय जी और आपके शेरों का दौर उस पे गज़ब.

Comment on this comment

Leave a comment

(required)

(required)

(Press Ctrl+G to toggle between English & Chosen Indian language)