Quick Links: English Poetry | Hindi Poetry | Poetry Podcasts | Editor's Pick | Forum
Email This Poem |

मत रोको मेरी उड़ानें!

मत रोको मेरी उड़ानें,

 यही तो जन्मेंगी,

मेरी ज़िन्दगी के फ़साने,

 देखो नए रंग घुल रहे हैं,

 आकाश के उस छोर पे,

देख रही इस बदलाव को,

कुदरत भी बड़े गौर से,

फैलने दो मुझे,

इस कायनात में,

बन कर उतरूंगी,

ठंडी चांदनी रात में,

जगमगायेंगे लाखों तारे,

मेरे साथ में,

होगा मेरे चाँद का हाथ,

मेरे हाथ में,

बैठ कर आकाश की चौखट पर,

उसके संग बतियाउंगी,

चला जायेगा जब वो,

सुबह होते ही,

 बन कर ओस की बूँद,

 धरती पर उतर आऊँगी,

बैठुंगी हरे पतों की गोद में,

उगती लालिमा मुझे सहलाएगी,

फिर से ये पागल गरम हवा,

मुझे अपने  संग उड़ा ले जाएगी,

मत रोको मेरी उड़ानें,

 यही तो जन्मेंगी,

मेरी ज़िन्दगी के फ़साने!

9 Comments

बहुत अच्छी रचना, बधाई

Comment on this comment

beautiful, good flow with deep feelings-keep it on-badhaee

Comment on this comment

बहुत सुहावनी कविता,
बहुत अच्छी लगी
हादिक बधाई

कुछ शब्द सही नहीं उतरे, उन्हें सुधार लीजिये.

Comment on this comment

पढ़कर मन में एक मोहक सा चित्र उभरता है. बहुत सुन्दर.
एक छोटी सी सलाह: “यही तो जन्मेंगी, मेरी ज़िन्दगी के फ़साने!” की जगह “यही तो जन्मेंगे, मेरी ज़िन्दगी के फ़साने!” होना चाहिए. क्यूंकि ‘जन्म’ फ़सानों का हो रहा है जो पुल्लिंग है.

Comment on this comment

अच्छा भावोद्रेक हुआ है .शेर याद आ गया-
हस्ती अपनी हबाब की सी है
ये नुमाइश सराब की सी है
नाज़ुकी उन लबों की क्या कहिये
पंखुड़ी एक गुलाब की सी है
हबाब-बुलबुला,सराब-मृग मरीचिका

Comment on this comment

Beautiful thoughs and composition. Agree with Vishvnand Ji and Vikash, little editing can make it shine.

Comment on this comment

Thank you all for.. reading this poem.
@ Vishvanand Sir,
I have tried to edit this poem but I am facing some technical problems with my editor. I am not coming to understand the word formation from English to hindi. I type something and it becomes something else. Please guide me.
@ Vikash Sir, Yes I agree with your point…but here I am refering to mental flights… that will give birth to story. Udaneine hi janmeingi zindagi ke fasane.
Udanein.. is feminine.

Comment on this comment

bohat achhi kavita likhi hai …. dil ko chu gaya aapka ek ek alfaaz
very gud
god bless u

Comment on this comment

Leave a comment

(required)

(required)

(Press Ctrl+G to toggle between English & Chosen Indian language)