Quick Links: English Poetry | Hindi Poetry | Poetry Podcasts | Editor's Pick | Forum
Email This Poem |

निंदिया तू मुझसे दूर क्यों है

1257827639

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निंदिया तू मुझसे दूर क्यों है

निशा की इस बेला वेदी में
जग सारा तेरी गोदी में
पर मेरी स्वप्निल अंखियों में
जीवन स्पंद थमा क्यूँ है

 निंदिया तू मुझसे दूर क्यूँ है

जग सोये पर मैं जागूं
मन से भी अपने न भागूं
नैनों में भरी ये प्रीत मेरी
तुझको बैरी लागे क्यूँ है

निंदिया तू मुझसे दूर क्यूँ है

मन का पंछी यादों का गगन
है दूर अभी मेरा वो चमन
पर मेरी बोझिल अंखियों से
तू अब तक रूठी क्यूँ है

निंदिया तू मुझसे दूर क्यूँ है

संसार व इसके संस्कार
मुझे दिखाएं क्यूँ मंझधार
साथी मेरा है उस पार
जलधार मुझे रोके क्यूँ है

निंदिया तू मुझसे दूर क्यूँ है
निंदिया तू मुझसे दूर क्यूँ है

5 Comments

सुन्दर सी मीठी सी कविता,
मनभावन. रचना के लिए बधाई
सुनकर नदिया जरूर कहेगी, ” मैं दूर कहाँ ?”

Comment on this comment

pku31in Reply:

@Vishvnand, विश्व्नंदजी….आपका बहुत बहुत हार्दिक आभार.

Comment on this comment

छंद , गेयता और जिसे उर्दू में वज़न कहते हैं उसका नितांत असंतुलन नज़र आता है .भावोद्रेक के भंवर में कविता की नाव संतुलान्विहीन हो गयी लगती है . छंद का ध्यान अथवा पूर्णत: छंदमुक्त रचना करना उचित रहेगा . गीत तो छान्दसिक संतुलन की मांग करता है मित्र -एस एन सिंह

Comment on this comment

Rhymes badhiya thi!

Comment on this comment

pku31in Reply:

@Preeti Datar, thank u

Comment on this comment

Leave a comment

(required)

(required)

(Press Ctrl+G to toggle between English & Chosen Indian language)