उसकी आँखों को ही चल राह का तारा कर लें
हम न मिलने कि सजा उससे गवारा कर लें
इससे बेहतर है कि जीने से किनारा कर लें
दर्द के तुख्म, जो सोये थे, जगे पड़ते हैं
गम के मौसम का भला कौन सा चारा कर लें
कोई असबाबे तसल्ली तो मयस्सर होता
ऐसी तन्हाई में किस तौर गुजारा कर लें
कोई रहबर है न है नक़्शे कफे पा कोई
उसकी आँखों को ही चल राह का तारा कर लें
दश्ते दुनिया में कहीं जाएँ न साया पायें
आबला पा तेरे किस सिम्त सहारा कर लें
मानते हैं कि तेरी राह जुदा है आगे
क्यों न माजी के सफ़र को ही दुबारा कर लें

I had some problem in understanding some parts….still trying to piece it together. Loved the closing lines.
Comment on this comment