| « Basti | मुफ्त की सलाह ना दीजिये…… » |
अपना किस्सा ….! (1970)
This poem was composed in the year 1970, for an office party of executives, as an attempt to describe अपना किस्सा of busy young company executives with respect to their wives, educated, accomplished, but mis-employed & working at home as housewives. This was then the case with most young married executives.
अपना किस्सा ….! (1970)
जब चेहरे पर मुसकान लिए,
तुम प्यार से बातें करती हो,
दिल कहता है ये सपना है….
जब रूठी रूठी तू रहती,
कोई बात तुझे ना भाती है,
ये असली किस्सा अपना है……
तुम ऐसे हो, तुम वैसे हो,
कुछ घर का ख्याल नहीं करते,
ना बातें भी करते सच्ची,
सच सुनने से भी डरते हो,
मेरी माँ मुझसे कहती है,
व्यवहार में भी तुम कच्चे हो ……
जो सुनना पड़ता रोज रोज,
ये असली किस्सा अपना है…..
मर्दों का क्या, तुम बड़े लकी,
हररोज जो ऑफिस जाते हो,
आराम से रहते दिनभर तुम,
और देर से घर को आते हो,
घर के हैं कितने काम कठिन,
सब हमें अकेले पड़ते हैं….
आवाज बर्तनों की सुनकर,
में तुम्हे बिजी सा पाता हूँ,
ये असली किस्सा अपना है ………
पर, कभी कभी ……
थका बेचारा हारा मैं
जब देर से घर वापिस आता…
फिर भी …चेहरे पर तेरे हँसी पाता…!!
(विश्वास नहीं होता ना …, तो आगे सुनिए ..)
पर, कभी कभी,
थका बेचारा हारा मैं
जब देर से घर वापिस आता,
चेहरे पर तेरे हँसी पाता .…!!
हर काम छोड़, जल्दी में तुम
दौड़ी आती हो पास मेरे ….
तब लगता है ये सपना है …!!.
जब चेहरे पर मुसकान लिए,
तुम प्यार से बातें करती हो,
दिल कहता है ये सपना है….
जब रूठी रूठी तू रहती,
कोई बात तुझे ना भाती है,
ये असली किस्सा अपना है……
—- ” विश्व नन्द ” —
4 Comments
“गुस्से में तू देखे फिर भी , गुस्से में प्यार टपकता है
नैनो में भरी शरारत का इक जुगनू कोई चमकता है
तेरा गुस्सा भी लगता प्यारा ,जब झूठी रूठा तू करती
मैं जितना तंग करूँ तुझको ,तू प्यार मुझे उतना करती ”
नोक-झोंक की एक सुन्दर रचना.
Vishvnand Reply:
November 23rd, 2009 at 12:11 pm
@c k goswami
आपकी सुन्दर प्रतिक्रया के लिए सहर्ष आभार..

Retired senior engineering, marketing & operations management Executive with Passion for & deeply interested in reading & listening to all varieties of poetry & songs and in particular those rendered in Hindi/Hindustani. Also interested in & loves reciting & rendering his own poems/compositions & songs on various subjects, composing tunes for songs and singing. Loves to & adept at playing Harmonium as accompaniment to singing & also as accompaniment to others performing.
.......Location: Pune & Mumbai
Ek majedar, nokzonk bhari sundar rachna sirji….
Comment on this comment
Vishvnand Reply:
November 23rd, 2009 at 12:09 pm
@dr.paliwal
सुन्दर कमेन्ट के लिए आपको हार्दिक धन्यवाद
Comment on this comment