तुझसे किया है प्यार…..!
ये मेरा एक पुराना गीत उसकी उभरी तर्ज़ में गाकर पॉडकास्ट सहित पोस्ट कर रहा हूँ.
तुझसे किया है प्यार…..!
मैंने तुझसे किया है प्यार, तुझसे ही किया है प्यार,
तेरे ख्यालों से ही दिल में उभरे नयी बहार ……
तुझसे ही किया है प्यार …….!
तेरी मीठी बानी सुन, वीणा के स्वर लजाते हैं,
तेरी भोली भोली अँखियाँ, जाने क्या कह जाती हैं,
कब तक यूं ही करना होगा, तेरा इन्तेजार ……
तुझसे ही किया है प्यार …..!
तुझसे मिलने दिल ये मेरा तरसे है दिन रात,
कैसे कुछ मैं तुझे बताऊँ मेरे दिल की बात,
तुझ तक अब तक पहुँच न पाया, दिल का ये इजहार …
तुझसे ही किया है प्यार ….. !
मेरे गीतों में हैं हरदम तेरे ही गुणगान,
तेरे ख्यालों में ही मेरा दर्द और आराम,
तुझे तो कुछ मालूम न होगा, कैसा मेरा प्यार,
तुझसे ही किया है प्यार……!
तेरे ख्यालों से ही दिल में उभरे नयी बहार ……
तुझसे ही किया है प्यार …….!
मैंने तुझसे किया है प्यार, तुझसे ही किया है प्यार…..!
—- ” विश्व नन्द ” —-
10 Comments
एक सुंदर प्रेम गीत सर जी, अच्छा लगा बधाई
Vishvnand Reply:
November 19th, 2009 at 9:25 am
@sushil sarna,
आपकी टिप्पणी का बहुत शुक्रिया
A beautiful one. Liked it very much.
Vishvnand Reply:
November 19th, 2009 at 9:26 am
@medhini
Thank you for your nice comment.
tujh तक अब तक न पहुँच paya दिल का ये izhaar …………..इस पंक्ति में ही दिल की अधूरी ख्वाहिश रह जाने का मलाल झलक पड़ा है. उत्तम.
Vishvnand Reply:
November 19th, 2009 at 9:34 am
@c k goswami
आपके कमेन्ट का बहुत शुक्रिया. हाँ, प्यार होने के बाद प्यार का इजहार अपने दिल से उनके दिल तक पहुँचने के बीच के काल में ही तो बहुत सारी प्यारी कवितायें जन्म लेती हैं ….

Retired senior engineering, marketing & operations management Executive with Passion for & deeply interested in reading & listening to all varieties of poetry & songs and in particular those rendered in Hindi/Hindustani. Also interested in & love reciting & rendering my own poems/compositions & songs on various subjects, composing tunes for songs and singing. Love to & adept at playing Harmonium as accompaniment to singing & also as accompaniment to others performing.
.......Location: Pune & Mumbai
तुझसे मिलने दिल ये मेरा तरसे है दिन रात,
कैसे कुछ मैं तुझे बताऊँ मेरे दिल की बात,
very expressive,
loved it
Comment on this comment
Vishvnand Reply:
November 19th, 2009 at 9:24 am
@rajdeep
Thank you for your appreciation.
Comment on this comment