| « दिल के अंदर नही देखा | Give me a smile :) » |
तुम, मेरे सपने…..!
तुम, मेरे सपने…..!
जगे जगे हैं कहते हम पर सपनों में ही रहते हैं,
चाहे जागें चाहे सोयें, सपनों में ही जीते हैं…..!
जगा हुआ हूँ या सपनों में, प्यार तुम्ही से करता हूँ
तेरे प्यार में जीता हूँ और तेरे प्यार पर मरता हूँ ….!
जी जी कर मरना है मुझको तेरे सपनों में जीकर
इस जग में है नहीं मेरा कुछ तेरे सपनों से बढ़कर…!
कैसे समझोगी तुम ये सच, जो जीवन को सच समझे
और जो सपने हैं असली सच, उन्हें सिर्फ सपना समझे…!
कविता क्या है इक सच सपना, जीना है इस सपने में,
इन सपनों में सबकुछ पाता जीता यूं तेरे संग में……!
—- ” विश्व नन्द ” —-

Retired senior engineering, marketing & operations management Executive with Passion for & deeply interested in reading & listening to all varieties of poetry & songs and in particular those rendered in Hindi/Hindustani. Also interested in & loves reciting & rendering his own poems/compositions & songs on various subjects, composing tunes for songs and singing. Loves to & adept at playing Harmonium as accompaniment to singing & also as accompaniment to others performing.
.......Location: Pune & Mumbai
A beautiful love song.Loved it.
Comment on this comment