******पुरानी एल्बम***
This Poem is close to My heart;Explore The Journey called Life Through Pictures …
यादों की खिड़कियों पर बैठा . बीते कल को झाँक रहा था
आज पुरानी अलमारी में, ज़िन्दगी तलाश रहा था….
भूले बिसरे गीतों को आज नयी सरगम मिली..
धुल से सनी , कोने में पडी एक पुरानी एल्बम मिली .
..
काले सफ़ेद लिबास में लिपटी गुज़रे दौर की कहानी थी..
.शब्द नहीं थे जिसमे कोई … तस्वीरों की जुबानी थी
मेरी मुस्कराहट पर थे सब निसार ..मैं खुशियों का हमसाया था
इस तस्वीर में वो पल कैद है जब मैं दुनीया में आया था
आँखों में यादें भर आयी ..दिल तड़पकर रोया है
एक तस्वीर में किसीने बूढी दादी को संजोया है
कहीं होली के रंग कैद है,, कहीं दिवाली की रात है
कहीं जन्मदिन मना रहा हूँ मैं..जैसे कल की ही बात है
वो स्कूल का पहला दिन हो ,या कॉलेज में की शैतानी
तस्वीरों में सिमट कर रह गए बचपन और जवानी
अपनी हर बात कहने से पहले इजाज़त लिया करता था .
.यह तस्वीर तब की है जब में वकालत किया करता था ‘
गमो से उलझे ज़िन्दगी की खुली तब तकदीर थी
तुम्हें देख कर पसंद किया था यही तो वो तस्वीर थी ..
आगे कुछ तस्वीरों में कैद हर एक पल है सुनेहरा.. तुम लाल जोड़े में हो ..मेरे सर पर सजा है सेहरा
कुछ तस्वीरों में आवाज़ कैद है ..ढोल नगाडे शेहनाई की
वो पहला घर हमने लिया,,वो स्कूटर पहली कमाई की
कुह तस्वीरों में आंसू हैं..जब बेटी की बिदाई की ,,
दो बेटों ने सेहरा पहना हमने दो बेटियाँ पायी थी
लाल जोड़े को छोड़कर तुम एक दिन सफ़ेद लिबास में लिपट गयी ..
हार लगी सुनहरी फ्रेम में क्यों जाकर तुम सिमट गयी
तुम्हारे लाडले बेटों ने घर को हिस्से में बाँट दिया
मेरे बूढे हाँथ न पहुँच सके..तुम्हे इतनी ऊपर टांग दिया
जिगर के टुकडों ने दिया..मुझको इतना प्यार है ,,उनकी आँखों में दीखता मेरे तस्वीर हो जाने का इंतज़ार है
राख बनकर रह जाऊँगा..बहा देंगे मुझे संगम में
तस्वीर बना धुल खाऊंगा इसी पुरानी एल्बम में
19 Comments
Rakesh जी आप की ish रचना का तो कोई jabab नहीं…
ये इक रचना नहीं जिंदगी की hakikat है…
बधाई …..
rakesh Reply:
July 1st, 2009 at 11:47 am
Dhanyawaad..ravi ji yeh sach hai Ki yeh zindagi Ki Sachhai hai<duaa yeh hai ke bas Kisiko is sachhayee se guzarna naa pade
कमाल ki रचना है बहोत खूब, आखिरी दो पक्तियां जैसे पूरी कविता की जान है.
rakesh Reply:
July 1st, 2009 at 12:23 pm
Dhanyawaad Swapnil….Aapke saraahniya Comments Man Ko utsaah se bharte hain,, Thanks 4 ur time to read this poem,,,And share Your eXperience …
क्या बात है तिवारी जी , क्या खूब लिखा है …बहुत बढ़िया …
rakesh Reply:
July 2nd, 2009 at 7:53 am
धन्यवाद सरजी…आपके कमेंट्स के बीना तो हर रचना अधूरी है,,जानकार ख़ुशी हुई के आपको पुरानी एल्बम पसंद आयी
Rakesh jee, very nice, a poem with a deep silent noice of heart, a fear from dear in every line, a complete frame of life’s up & down-simply excellent-keep writing-touched the heart-badhaaee
rakesh Reply:
July 2nd, 2009 at 7:51 am
I must Say sushil>> u’ve Understood Every aspect andEmotion involved in this poem..Thanks For Your Valauable assements and encouraging comments ..It willstay With me for long time
एक बहुत अच्छी और सुन्दर कविता .और कल्पना.
बड़ी मनभावन . बधाई
A Hearty Welcome to p4poetry
bahut marmsparshi rachnaa…. zindagi shayad ek album si hi hai… aur waqt ke saath aksar purani album zindagi ho jaati hai….
rakesh Reply:
July 3rd, 2009 at 5:02 am
शुक्रिया वर्तिका..सच कहा आपने..हमारी ज़िन्दगी एक पुरानी एल्बम जैसी ही है …जिसमें साड़ी यादें तस्वीरों की तरह सिमट कर रह जाते हैं …
thanks For Ur Appreciation
बहुत बहुत सुन्दर- दिल को छू गयी अन्दर तक
rakesh anjaana Reply:
July 13th, 2009 at 2:15 pm
धन्यवाद रेणुजी.. ये कविता हमारी भी सबसे पसंदीदा है ….
Very nicely explained true picture of , childhood, junvenile life and the
and the aftermath as also the departed wife ! The poem is really heart-
piercing exuding fears and tears ! 5-stars, it enuinely deserves !
a.k. goswami.
rakesh anjaana Reply:
July 20th, 2009 at 2:52 pm
Thanks sir!!!! Those appreciatin words are a priced possesion,,,,,,directly from a POsetic genius

A science graduate...A wannabe Radio professional And working In a Call Centre!!! I live a Multi dimensional LIfe ....I take MY inspiration From One Of gratest Critic and friend>>My Dad whom I lost One day ...But for life Me he show Must Go on...
I always Belive
"Haartaa Wahi Hai Jo Jeetne Ke kaabil Hota Hai...
Jeetna Jiski kismat main Ho,,Utna Usse Haasil Hota Hai
Jahaan Tumhein Lage ke Sab Kuch Khatam,,,
Bas wahin Se Sab Kuch Shuroo Hota Hai"
Bohat Hi Khoobsurat Likha hai. Saari zindagi ek Album mein simat kar aagayee hai>>>aankhon mein aansu bhar aaye kamaal Likha hai…
Keep writing
Comment on this comment