कविता आयी, खुशियाँ लायी ….!
मैं “writers’ block” पर हिंदी में कोई कविता लिखूँ ये मन में कई दिनों से सोच रहा था. जैसी कविता आज अभी उभर कर आयी वैसी ही पोस्ट कर रहा हूँ.
वैसे हिंदी में “writer’s block”, जिससे हर हिंदी कवी भी गुजरता है, के लिए क्या शब्द है अबतक नहीं जान पाया हूँ .
कविता आयी, खुशियाँ लायी ….!
सुबह सुबह वो यूं आयी है,
जल्दी में ही मैं लिख लेता ,
कविता का ये ऐसे आना,
मन को खुशियों से भर देता ….!
कहाँ और कैसे कविता आये,
नहीं समझ कुछ अबतक आया,
कहाँ वो बसती, कहाँ को जाए,
भ्रम में हरदम खुद को पाया ….
पर कविता से इश्क है मेरा,
मन इस इश्क में डूबा रहता,
जब वो आती मैं लिख लेता,
जब ना आती, बेबस रहता ….
प्यार अन्य की कविताओं से,
प्यार मेरा ये हरदम करता,
इसीलिये हर कविता लगती,
जैसे वो भी मेरी प्रेमिका …!
कविता के इस प्रेम में यारों,
कितना सुख मैं पाता रहता,
नहीं समझ आयेगा उसको,
जो कविता से प्यार न करता ….!.
तुम तो यारों समझ गए हो,
मुझको बस लिखना ही आया,
ऊपर जो कुछ यहाँ लिखा है,
कविता ने ही है लिखवाया………!
—- ” विश्व नन्द ” —-
9 Comments
वाह सरजी , कितनी प्यारी है आपकी प्रेमिका! सही है, शब्दों को पिरोकर माला बनाने में कितना सुकून मिलता है !
Vishvnand Reply:
June 28th, 2009 at 8:35 pm
parminder ji,
Thank you very much. I feel delighted with your comment and would say
तुम तो यारों समझ गए हो,
मुझको बस लिखना ही आया,
ऊपर जो कुछ यहाँ लिखा है,
कविता ने ही है लिखवाया………!
i have read it and yet i am not satisfied ’cause i my heart wanna read it again n again
marvelous
Vishvnand Reply:
June 29th, 2009 at 8:41 pm
rajdeep
Thank You very much.
Your heart wants to read it again n again because it is not satisfied.
सही कहा विश्व नन्द जी,
“कविता के इस प्रेम में यारों,
कितना सुख मैं पाता रहता,
नहीं समझ आयेगा उसको,
जो कविता से प्यार न करता”

Retired senior engineering, marketing & operations management Executive with Passion for & deeply interested in reading & listening to all varieties of poetry & songs and in particular those rendered in Hindi/Hindustani. Also interested in & love reciting & rendering my own poems/compositions & songs on various subjects, composing tunes for songs and singing. Love to & adept at playing Harmonium as accompaniment to singing & also as accompaniment to others performing.
.......Location: Pune & Mumbai
Vishvnandji, after a poem is written
it does give a poet immense satisfaction
and happiness
-:)
very well written
Comment on this comment
Vishvnand Reply:
June 28th, 2009 at 4:19 pm
Parespeare
Thank you very much. Yes the very act of a poem sprouting in one’s mind and the way it gets translated into words & sentences is a phenomenon of great happiness.
Comment on this comment