तुम ही क्यों
मार के पत्थर सहलाते हो
फूलों से क्यों बहलाते हो
और ज़रा कुछ देर तो ठहरो
जाँ से पहले क्यों जाते हो
हम को चाहे ख़ुशियाँ कम हों
तुम क्यों ग़म से घबराते हो
प्यार का बदला ठुकरा कर दो
प्यार पे क्यों शक़ लाते हो
है क़दर ग़र प्यार की तुमको
बेक़दर क्यों कहलाते हो
दर्द क्या है दिल से पूछो
चोट यूँ ही क्यों खाते हो
जितना घायल कर दो हमको
उतना ही क्यों मुस्काते हो
‘सब्र’ हमको जो, वो तुम्हें हो
तुम ही जाने क्यों भाते हो

Hail from the city of white marble- JABALPUR, anchored at the banks of highly pious and sacred goddess river NARMADA in the heartland state of INDIA- MADHYA PRADESH.
Now earning a living by encashing on the self chosen interest of work, i.e. writing.
And keep on stealing moments of pleasure by enliving its shades for the self sake.
Sharing a thought by respected GULZAAR SAAB that fuels many lives and mine too,
पहले से लिखा, कुछ भी नहीं
रोज़ नया कुछ लिखती है तू
जो भी लिखा है, दिल से जिया है
ये लम्हा...फिलहाल जी लेने दे!
bhaut achi gazal..choti bahar aur poora khyaal mukkkmal laga
Comment on this comment
Reetesh Sabr Reply:
June 27th, 2009 at 5:12 am
शुक्रिया सखी!
Comment on this comment