“तुम”, और “मैं”
मैं शब्द बन पन्नों में कैद हो,
तुम्हारे भावों को स्वछ्न्द्ता दे सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हे भी
मुझे अपने मन के भीतरी गलियारों से
परिचित कराना होगा.
मैं नदी बन अपना अस्तित्व खोकर,
तुम्हे अस्तित्व दे सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हे भी,
सागर बन मुझे खुद में
समाने देना होगा.
मैं पंछी बन
सिर्फ तुम्हारे आँगन में
बसेरा कर सकती हूँ ,
पर उसके लिए तुम्हे भी,
मेरे पर कतरना छोड़,
अपने विश्वास का विस्तार कर ,
मेरा आकाश बनाना होगा.
मैं सीपी बन अपनी तृष्णा को
चिरकाल तक जीवित रख सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हें भी
स्वाति की बूँद बन,
सदैव मेरे विश्वास को जीवित रखना होगा
मैं तारा बन
तुम्हारे ख़्वाबों के खातिर टूट सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हें भी
वो विश्वास भरी निगाह बन,
मुझे भीड़ में से भी ढूँढ निकालना होगा.
मैं संध्या का सूरज बन
अपना अरुणिम आँचल सिर्फ तुम पर लहरा सकती हूँ,
पर उसके लिए तुम्हें भी
क्षितिज बन,
बिना मेरी पावनता का प्रमाण मांगे,
मुझे अपनाना होगा.
मैं तुम्हें
तुम से बेहतर
समझ सकती हूँ,
पर उसके लिए पहले मुझे
“तुम”,
और तुम्हें
“मैं”
होना होगा .
30th may, 2007
60 Comments
simply superb vartika…..itzzz really beautiful and soooooo touching…immensely liked it..keep it up..:)
.
..
…
itni der sochti rahi kaunsi pankti uthakar yahan paste karu, finaly i gave it up
conditionally unconditional..
b e a u t i f u l !
Vartika!!! The wait is worth!! As always this is another brillaint poem….but hold on…..some stanzas seemed draggy toward the end…like this one…
मैं तारा बन
तुम्हारे ख़्वाबों के खातिर टूट सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हें भी
वो विश्वास भरी निगाह बन,
मुझे भीड़ में से भी ढूँढ निकालना होगा.
where the first two lines are beyond words….but you did not follow the brilliance up with a better close.
But neverthless, you’re my undoubted favourite
Admirer of your poems,
Always…..
Preeti
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:13 am
thanks a lot preeti….i too am a big admirer of urs…not just bcoz of ur peoms, but also coz of u the way u analyse things…….
i totally agree wid wat u have said…. actually this was a poem i wrote back long back (30th may 2007), wen i just started writng… तब मुझे शब्द छांटने नहीं आते थे… so i totally agree wid u… but i just dont edit old stuff, so i posted it as it was….
nd i m grateful dat u liked the poem inspite of all the drags at points….:)
बहुत ही सुन्दर कल्पना है …
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:14 am
इसमें कल्पना कुछ नहीं दोस्त, सब यथार्थ है, सिर्फ भाव हैं .. .और उनकी अभिव्यक्ति है….
The best as always ,I am your big fan. How can you think like this? amazing simply amazing.
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:17 am
thank u so mch sarang…. i m humbled…. but plz dont be a fan…just keep appreciating my wrks d way u have always done…. thanks again…..
मैं तारा बन
तुम्हारे ख़्वाबों के खातिर टूट सकती हूँ
पर उसके लिए तुम्हें भी
वो विश्वास भरी निगाह बन,
मुझे भीड़ में से भी ढूँढ निकालना होगा
amazing work…
वर्तिका जी -आपकी रचना पड़कर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वछंद आकाश के व्योम में लहराता मासूम सा पंख अपने हृदय के भावों को उजागर करने किसी धरा के आंचल में स्वयं को समर्पित करने की आकांक्षा लिए बादलों में लहरा रहा हो, मानो कोइ दीप मन्दिर में अपनी जलती बाती में अपनी प्रार्थना प्रभु तक पहुँचने के लिए ही जल रहा हो, मानो कोइ सागर अपने गर्भ के मोती को किनारों तक पहुंचाने के लिए व्यथित हो रहा हो – अति उत्तम रचना-बधाई
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:21 am
वो…आपने तो मेरी कविता की समीक्षा में ही कितनी काव्यात्मक पंक्तियाँ लिख दीं सर… thanks frm the core of my heart…thanks a ton….
***** Added.
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:21 am
oh! thank u so mch…. maine saare sitaare sahej ke rakh liye….
Beautifully excellent poem.
Enjoyed immensely flowing with the thoughts in the poem.
However, ““तुम”” has been put in great difficulty of becoming what “मैं” wants ““तुम”” to become, for “मैं” to become what “मैं” wants to become.
बेचारा ““तुम”” …
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:27 am
hahah….
तुम को इस संकट में डालने का मेरा कोई उद्देश्य नहीं था सर…. वैसे यह कोई बड़ा संकट नहीं है , मैं और तुम साथ रहे तो ‘हम’ बन जायेंगे और फिर संकट का कारण ही नष्ट हो जाएगा….
thank u so mch sir for ur comment… i always appreciate ur efforts to look beyond the poem….
Bahut sundar rachna…..
Padhkar man prasann hua……
Bahut khoobsurat shabdon ka prayog…….
Badhai ho…
वर्तिका ,
तुम और मै एक अच्छी कविता है,जिस प्रकार शब्दो से लिये गये प्रतीक तुलनात्मक
रूप मे हमारे सामने आते जाते है,कविता का शसक्त प्रवाह हमारे आस पास होता है, जो उसकी ताकत है।
सुझाव है कि हमे सबके लिये कविताएँ लिखना चाहिये ,समाज ,धरती आकाश,नदियाँ,
सागर महासागर जीव जन्तु ,सम्भावनाये ,आशाये आदि आदि भी कविता के विषय हो सकते है।
अपनी भावनाओं को कविताओं मे व्यक्त कर उसे व्यापक आकाश देना एक कला है।विश्वास
है विस्तार से विचार करोगी।
शुभकामनाये ।
कमलेश कुमार दीवान
vartika Reply:
May 20th, 2009 at 12:34 am
सर, आप ने जो भी कहा वो सच .. मैं स्वीकारती भी हूँ उसे…. हाँ, शायद मेरी रचनाओं का केंद्र अक्सर एक सा ही होता है…. पर ऐसा नहीं है की मैं धरती, आकाश, पंछी, सागर, समाज आदि को उनमें जगह नहीं देती…. हमारा परिवेश अक्सर हमपर प्रभाव डालता है, सो मेरी कविता में भी ये सब शामिल होते हैं….पर हाँ, शायद मैंने सिर्फ इनके लिए शायद कुछ अधिक नहीं लिखा… पर ऐसा नहीं कि मैं इन् पर लिखना नहीं चाहती…. पर सर, अब भी मैं शायद कविता लिखना नहीं सीख पायी…. poetry just happens to me, i never write it…. पर हाँ मैं अवश्य कोशिश करूंगी….
nd i just hope dat i do justice with it….
आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रया और सुझाव के लिए मैं आपकी आभारी हूँ….
स-आभार
वर्तिका
मैं पंछी बन
सिर्फ तुम्हारे आँगन में
बसेरा कर सकती हूँ ,
पर उसके लिए तुम्हे भी,
मेरे पर कतरना छोड़,
अपने विश्वास का विस्तार कर ,
मेरा आकाश बनाना होगा.
Bahot hi sunder rachna hai, khas kar ye kuch panktiyan…
hi vartika aap mere ko nahi janti ho am praveen frnds ………..yaar g8 thought ……………bus itna kehna chahti hu ki padhte waqt laga ki tumhe har us ladki k dil ki baat ko shabdo ka gehna pehna dia jo ki kisis ko sacche mann se cahahti hogi ……….
सच कहूं तो ऐसा लगा ,,जैसे दिल कागज़ बन गया.. जिसपर आपने एक सच्चे दिल के प्यार और विश्वास भरे जज्बातों को उतार दिया ,,,,,
Bhot he pyara likha hai aapne..main b kavitaye likhti hu per aaj aapki kavita pad kar main khudko bhot chota mahsus kar rahi hu..
Bhot sunder kalpana shakti hai aapki.
kya aapne koi kitab publish ki hai ager ki ho to main nam janna chahti hu taki main aapki or b rachnaye pad saku.
vartika Reply:
November 28th, 2009 at 2:06 pm
@Leena, hey leena ji… thnk u so mch for ur generous wrds…. i m more than humbled….
par yeh kyaa , aapne aisaa kyun kaha ki humari kavita padhkar aap khud ko chotaa mehsoos kar rahi hain… aap likhti hain yeh hi apne aap mein ek badi baat hai, aur har kavita apne aapmein khaas hoti hai… kyunki vo aapki abhivyakti hoti hai…… aur vo special hoti hai kyunki usmein aapki jhalak hoti hai……. no one else has that thing that u have… so don’t feel wat u have said above……..nd be proud ki ishwar ne aapko kavita jaisi khoobsoorat aur s-shakt abhivyakti ke madhyam se nawaaza hai…
besides… hum aapki rachnaein padhnaa chahenge…hum sab yahan seekh rahe hain… ek doosre se… so i m sure ki aapki rachnaein bhi humein kuch sikhayengi… so hope u’ll post them here soon….
lookin forward to ur wrks…
Regards
वाह वर्तिकाजी….आपने तो जीवन और जीवनसाथी के संग जीवन बिताने का सार ही लिख दिया. इस रचना की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. स्त्री के इन मनोभावों को पुरुष को समझ कर समाहित करना होगा…तभी जीवन के असली आनंद से उसका परिचय होगा.
Aapki ye kavita main 20-30 bar pad chuki hu per jitni bar b padti hu nayapan lagta hai,jese pahli bar pad rahi hu..
Aapki bat man kar ab main b apni kavitaye post kar rahi hu,umeed karti hu aapki umeed pe khari utru..
Naina nam se aayengi kavitaye..
I feel .. this poem.. is .. perfect. Its living.. and.. so tender. I have no words to describe the thought process that you have presented in this poem. Every woman.. has such deep feelings.. but you have given them life.
Vartika,
Aapki kavita ke Bhav ek bahti Sarita ke Saman hain. Maine jab aapki kavita padi, to main kavita ke madhyam se aapke bhavo ka unchaiye napne ki koshish karta hoon magar har bar aapki kavita ke saamne mere saare paimane bone nazar aate hai.
Sachchi, tum ek bahut aachchi kaviyatri ho.
वाह, बहुत खूब कहा आपने.! पढ़ कर मैं भी कह उठा-
हम तुम एकाकार न होते
तो जग के व्यापार न होते
नदी न यदि अंगड़ाई लेती
सागर में भी ज्वार न होते
indeed a masterpiece……aap ki kavita aaj ki har naari ke dil ka iana hai
…….congrats…wo behisaab lutana chahti hai kintu pratibadh hai …lutna
nahi hai..
sunder abhivyakti.

हर दिन मैं एक नयी मैं से मिलती हूँ, हैरान होती हूँ, उसे समझने की कोशिश करती हूँ और फिर अगले दिन एक नयी मैं से मिलती हूँ.... अपने ही व्यक्तित्व के ओर-छोर से स्वयं ही अपरिचित, अपने ही सिरों को तलाश रही हूँ......... :)
वर्तिका, बहुत ही खूबसूरत लिखा है.शब्दों का चयन विचारों के प्रतिबिम्ब को जीवित करता हुआ सुन्दर लगा.
Comment on this comment
vartika Reply:
May 17th, 2009 at 3:01 am
धन्यवाद राज जी … thanks 4 analysing my peom the way u have done it…. i mean मेरे शब्दों से मेरे विचारों के प्रतिबिम्बों तक पहुँचने के लिए आपका दिल से शुक्रिया…
Comment on this comment