कोई फाँस चुभी हैं मन में………
मनुष्य सभी से अपेक्षाएं रखता हैं, जिनके पूरे न होने पर उसे संताप होता हैं, यह उसकी अपनी उत्पन्न की हुई समस्या होती हैं, कभी कभी इसके लिए वह ईश्वर तक कोई दोषी ठहरा देता हैं।
मेरी यह कविता उसी आवेग का विश्लेषण हैं……….
शब्दों का एक अविरल प्रवाह,
अवचेतन में,
एक फाँस चुभी है, तर्जनी में,
और एक मन में………………
विचित्र हैं पर सत्य यही,
कल सुख देती थी, आज पीड़ा……
कदापि यही भाग्य,
यही प्रारब्ध की क्रीडा………
समय बीता तो बन गई,
अंश अस्तित्व का……..
आधा भाग जीवन का,
आधा व्यक्तित्व का……….
साथी बनी थी, आकुलता बन कर,
आज शत्रु सद्रश, व्याकुलता बन कर……….
प्रेम, ईर्ष्या, मोह के आवेगों में बहता,
नवरूप को खोजता…….
वर्षों की पीड़ा मन में,
और मन की पीड़ा वर्तनी में…….
एक फाँस चुभी हैं, तर्जनी में……..
शीश अब भी झुके, समक्ष ईश के,
थोडी वितृष्णा ह्रदय में,
पूरी श्रृद्धा नमन में,
पर कोई फाँस चुभी हैं, मन में……………..
14 Comments
After a long period you appeared again, but as usual with realy nice poem.
5 stars for this nice one
Sometimes i am surprized to see the hight of thinking. how you people think so far and different. by the way you wrote realy nice poem.
will you please tell me how to give you stars?
gorav kavitayen aaveg ka vishlesan nahi hoti hai,hamari sambednayen hai jinhe ham sabhad chitra ke madhyam se mahsoos karte hai.
acchi kavita kai liye badhai.
kamleshkumardiwan(writer)mob.9425642458
hoshangabad m.p.india
Man ki baat shabdon me byan karna bahut muskil hota h ,par aapki kavita ne man ke bhaavon ko saarthak rup me byaan kiya h.Dil ko kitaab bna dene ki kaabiliat h aapke vicharon me .

दिवास्वप्नों से मेरा अटूट रिश्ता है, जीवन अपनी पूरी लय में है और मुझे सम्पूर्णता की दिशा में अग्रसर कर रहा है.........
संतुष्ट हूं की इस कुरुक्षेत्र में अकेला नही हूं..............ईश्वर की कृपा है मुझ पर.......
कविता से मेरा नाता लगभग १० वर्ष पुराना है, मेरा प्रयास यही है कि कविता को भाव के निकट रख सकूं, अर्थ और पुरूस्कार से दूर।
बहुत ही सुंदर रचना. बहुत आनंद आया.
क्या कहें, हर छंद (stanzaa) अति सुंदर और परिपूर्ण.
उच्च और प्रशंसनीय स्तर की कविता.
गौरव जी, बहुत बधाई और धन्यवाद.
Comment on this comment
G a u r a v Reply:
December 10th, 2008 at 10:04 am
I expect a critical analysis from my elders and seniors, it is alyas good to see appraising comment on my poem, but i do love hardcore criticism, kindly sharpen me by critisizing.
Comment on this comment
VishVnand Reply:
December 11th, 2008 at 9:18 pm
Gaurav ji,
What I have given is my critical comment, what I felt on reading the poem, about the poem and to the poem. I congratulated you, for the poem because you happen to be the author of the poem.
Your comment on my comment therefore deserves to be criticized, for you insist on my criticizing the poem for no fault of the poem, whatever may be your intention to make this comment. I hope this comment and criticism of your comment would appraise & sharpen you as expected.
Comment on this comment