यादें


वो पल जब उनके पहलू में जाकर
आंखों को बन्द करके
बचपन की याद में
लेट जाती थी मैं,
जब वह बालों को सहलाते
प्यार से बहलाते
या टांगों को दबाते थे,
जब ‘चिडिया रानी’ कह कर
लाड जत्लाते थे,
वो पल-
भुलाये नहीं भूलते मुझे I
उनकी हंसी-
आवाज उनकी,
कानों में अब तक रस घोलती
बन्द करने पर भी दूर नहीं जाती
फिर वह खुद

क्यों इतनी दूर हो गये कि्
ढूंढ्ने पर भी
नजर नहीं आते मुझेI

No related poems.

Comments

Beautifully expressed about someone who’s no more but very much alive in our heart. Sometimes we are more closer to people jn death than living….

Very very well written…

[Comment on this comment]

sweet sentimental poem. good work.

[Comment on this comment]

Indeed, a very beautiful poem …!

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)