***कहां है जमीन ……*


कहां है जमीन आसमान वो कहां है
 मुहब्बत जहाँ है वो  आशियाँ कहां है
कहां है जमीं आस्मां वो कहां है ………..

ये दहशत भरे चेहरे कब तक जियेंगे
ये अश्कों के सागर कब तक पियेंगे
की दरिंदों ने लूटा जिनका जहाँ है
कहां है जमीन असमान वो कहां है ——–

छीटों से खून के जमीन रंगने वालो
नफरत की लपटों में न इन्सां जलाओ
तरसोगे इक फूल उठाने की खातिर
मिटाते हो क्यों ये प्यार का गुलिस्तां है
कहां है जमीन आसमान वो कहां है
 मुहब्बत जहाँ है वो  आशियाँ कहां है
कहां है जमीन आसमान वो कहां है,कहां है जमीन आसमान वो कहां है ……..
सुशील सरना

No related poems.

Comments

Excellent….but please correct the spelling while transliterating…eg it should be ज़मीन instead of जमीं
खून instead of खूं, मिटाते instead of मिटते

2. Please leave a line space when starting a new verse..

3. Correct me if I am wrong

[Comment on this comment]

Instead of
कहां है जमीं आस्मां वो कहां है
है मुहब्बत जहाँ वो कहां आशियाँ है

I would have preferred
कहां है ज़मीन आस्मां वो कहां है
मोहब्बत जहाँ है आशियाँ वो कहां है

[Comment on this comment]

I liked it.
Sarnaji the poem(song) is very beautiful,
so are the corrections suggested by Ravinderji.

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)