आस


आस

 

 

अब तुम्हारी कमी,

बहुत ही खलने लगी है,

दूधिया चांदनी भी,

धूप सी लगने लगी है,

 

क्यों गए ऐसे कि,

लौट कर पाओ कभी,

बिन तुम्हारे ये जिन्दगी

वीरान सी लगने लगी है

दूधिया चांदनी भी,

धूप सी लगने लगी है,

 

तुम्हें पढ़ाना लिखाना,

क्या यही खता थी हमारी,

कि विदेशी धरती भी तुम्हें,

मातृभूमि लगने लगी है,

दूधिया चांदनी भी,

धूप सी लगने लगी है,

 

सब त्यौहार होली दिवाली,

बेटे सब तुम्ही थे हमारे,

इसलिए हर रोशनी भी,

फीकी-फीकी सी लगने लगी है,

दूधिया चांदनी भी,

धूप सी लगने लगी है,

 

लौट कर जा कि

हमारी दुनिया रोशन हो सके,

धूप और चांदनी में हम,

फर्क अनुभव कर सकें,

धूप-धूप सी और

चांदनी-चांदनी सी हमें लगने लगे।।

 

हर्ष शर्मा

 

 

No related poems.

Comments

A very beautiful poem, on a very relevant live reality today. The poem conveys intense feelings clothed in simple words.
Bahut khoob.

[Comment on this comment]

jeevan ke ekakipan ka bhay ujagar hota hai .
dodhiyaa chaandni ko tej prakaash mai badal denaa uchit rahegaa .

[Comment on this comment]

good one again from you.

[Comment on this comment]

very nice…
liked it….

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)