यार मेरे….मैंने एक सपना देखा है


यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,

उदासी को दूर जाते देखा है,
चेहरे पर मुस्कान देखी है,
हँसती-गाती दुनिया देखी है,
हरियाला सावन देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
क्या ग़म है जो दूर नहीं होता,
क्यों हँसते हुए आंसुओं को मरना होता है,
पर इसी दर्द की दवा देखी है,
फूल एक गुलाब का देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
माना हारा हूँ कई-कई बार,
पर जो जीता है - उसे भी खुश नहीं देखा है,
बेकार के झगड़े हैं अंदर-बाहर के,देख आज मैंने -
ख़ुद से ख़ुद को मिलते देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
हँसता जीवन गुलाब हो जाए,
कोई गीत मेरा - तेरे नाम हो जाए,
नम आंखों में प्यार का बादल उमड़ आए,
देख मैंने प्यार को - कितने प्यार से देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
सुना है मैंने - हर दुःख के पार सुख है,
और रेत के यह समंदर भी मैंने देख लिए,
हिमालय होगा एक दिन मेरी बाहों में,
नींद के अलसभोर में - मैंने यह भी क्या देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
तुझे देखा है - उसे देखा है,
कितने रंग देखे हैं - कितनी फूलझड़ियाँ देखी हैं,
श्वांसों में-धड़कनों में सबको जीया है,
आज सबको अपना बनते भी देखा है,
यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
ताल किनारे तुम्हें बाहें फैलाये देखा है,
उन लहरों को तुम्हें छूता हुआ देखा है,
आकाश को इठलाते-बादल को घुमड़ते देखा है,
तू मुझमें ही है - तुझे अपने इतने क़रीब देखा है,

यार मेरे,
मैंने एक सपना देखा है,
————
-नीरज गुरु “बादल’
भोपाल.

No related poems.

Comments

Nice song……….and a nice flow…..Contest is getting hotter……..

Yaar tera ye sapna meine bhi dekha hein,
ek aur khwab tere ankhon ne fhieka hein
tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein,
aab roz tere, mein kya sapne dekhu, dur ja, mera bhi ek sapna hein.

Yaar tera ye sapna meine bhi dekha hein,
asha ho, kiran ho, saab kuch saral ho,
lekhin ye bas ek dekha sapna hein,
tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein
aab roz tere, sapney kya sunu, dur ja, yqhin mera bhi ek sapna hein.

Yaar tera, ye sapna meine bhi dekha hein,
desh mein mere, yahi ek sapna hein,
saab ne kya dekha, aab desh mera ek sapna hein
mana tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein
aab dekhna baand kar, ye tera nahin, hum saab ka hi hein
aab roz tere, sapney kya dekhu, ye saab ka hi sapna hein.

Yaar tera, ye sapna meine bhi dekha hein,
haryali ho, aur raaste bhi, kuch ho mere vaste bhi,
sasti ho daru, hasti ho joru, mere khwab ko haqeekat karu,
ye roz mein sochatha huin, aur uske sapne dekhtha huin,
mana tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein,
aab roz tere sapney kya dekhu, subaha bhi yahi dekhna hein.

Yaar tera, ye sapna meine bhi dekha hein,
tera ye rog, mein apnaya hein,
ek raat lalu ne bhagaya, bola mere rail ka bhi ek sapna hein
ek raat soniya ne pukara, rahul bhi beta apna hein,
kaab woh muzhe beta maney, ye roz mera aab sapna hein,
aab bund kar dekha na, tu ye sapna,
mana tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein,
koyo aur dikha, phir manu, kya wohi ek sapna hein.

Year tera, ye sapna meine bhi dekha hein,
dikha-te jaana, tera wohi ek sapna hein
ek raat, ek naukri dekhi, katar mein, sirf mein,
aur daar key mare taab nind khuli,
aaj phir wohi sapna ho, ye bhi mera aaj ka sapan hein.
mana tuzey jeet ne ki jitni asha hein, utne tere sapne hein,
aaj muzhe bhi jitna hein, aaj phir ek naukri dikha,
ye mera ek akhari sapna hein.

[Comment on this comment]

नीरज गुरु जी, आपकी कविता बहुत सुंदर है.
कविता में भिन्न विचारों और भावनाओं का विवरण बहुत सुखदाई और खूबसूरत है और वाचक को ख़ुद की भावनाओं का अहसास दिलाता है.
बहुत खूब.

उल्हास कवले जी, आपने आपकी ये लम्बी कविता मेन पेज पर पोस्ट की है जो सही तरीका है, फिर कमेंट्स कालम में यही पोस्ट कराने का क्या मतलब. आप क्या दर्शाना चाहते हैं. ये पोस्ट की हुई कविता का अनादर है, ऐसा आपको नहीं लगता? मुझे आपका ऐसा करना बहुत खटका. इसी कारण ये टिप्पनी.

[Comment on this comment]

आपकी कविता सुन्दर हॅ

[Comment on this comment]

VishVnand,

What happened was I was trying to write a comment here for Neeraj guru’s poem, and I like it too much, then to write such a comment, I thought of putting a small 4 liner for him, then this 4 liner ended up being a big poem, and I thought this is turing out to be a poem by-itself. So I posted it here first and then outside.

Sorry guys……..not trying to offend anybody, its just that I like the poem a lot.

Well Forgive me for this one……..Maafi guru Maafi….

Bacche ko maaf karo……

[Comment on this comment]

सुन्दर हॅ

[Comment on this comment]

Well written!!!

Wakai mein aap guru hain!!!

[Comment on this comment]

Nice poem with good imagination.

[Comment on this comment]

बहुत ही सुन्दर रचना है

[Comment on this comment]

मित्र उल्हास,
मुझे मालूम है कि ऐसा होता है कि जब कोई कविता आपको गहरे से छू जाए तो आप उस पर खुलकर टिपण्णी करना चाहते है और यहाँ भी ऐसा ही हुआ है, आपने टिपण्णी के रूप में चार लाइन की कविता लिखना चाही और वह एक पूरी कविता बन गई, हालाँकी यह मेरी कविता कि एक तरह से पैरोडी है फिर भी…लेकिन आपने किया यह कि इसे मैन पेज पर भी पोस्ट कर दिया और शायद यही आदरणीय विश्व्नंदजी कि नाराज़गी का भी कारण रहा होगा, पर अपने अपनी स्थिति स्पष्ट करके अच्छा ही किया है, वरना मैं भी थोड़ा भ्रम मैं था.
इससे अलग बात यह है कि p4p यह अब तक कि सबसे बड़ी टिपण्णी होगी. क्या सचमुच?
आदरणीय विश्वनंदजी,
हमेशा कि तरह आपके शब्द प्रेरणादाई थें. आज आपने पहली बार एक बुजुर्ग कि तरह फटकार लगाई है और भविष्य में भी आपसे इसी तरह का आशीर्वाद चाहते हैं. हम सभी आपके बच्चे ही हैं,मुझे लगता है कि उल्हास से यह सब अचानक ही हुआ है,कृपया उसे माफ कर दें. वह बहुत अच्छा है.
और आप सभी से-
मेरी इस कविता पर आप सभी कि टिप्पणियों के लिए आप सभी को धन्यवाद्.
बाकई, it is hot now.

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)