तुम्हारे लिए/ Pratap Somvanshi

तुम्हारे लिए

आज शाम आकाश के
हल्के नीले पृष्ठों पर
टपक पड़ी हैं कुछ बूंदें तुम्हारी यादों की
मौसम ने हवाओं की कलम से
पानी की एक-एक बूंद को स्याही बनाकर
लिखी है तुम्हारी चाहत की कविता
दुनिया समझती है
एक बावरा आकाश निहार रहा है
वो बेचारे क्या जानें
मैं तुम्हारे लिए प्रकृति की रची
एक कविता पढ़ रहा हूं.
-प्रताप सोमवंशी
Tumharey liye

Tumharey liye

Aaj sham aakash ke

Halkey neeley prishthon per

Tapak padi hai

 kuch bundeyn tumhari yaadon ki

mausam ne hawaon ki kalam se

paani ki ek-ek bund ko shyahi banakar

likhi hai tumhari chahat ki kavita

dunia samajh rahi hai ki

ek bawra aakash nihar raha hai

wo becharey kya jaaney

mai tumharey liye

prakriti ki rachi

ek kavita padh raha hoon

-pratap somvanshi

Comments

achhi kavita hai

बहुत सुंदर

बहुत सुंदर कल्पना और शब्द रचना.
मगर अर्थ ज़रा धुंधला सा लगा.
शायद कविता भी यही चाहती है.

अच्छी रचना- शब्दों का प्रयोग और सिमिली सुन्दर है

Leave a comment

(required)

(required)