शहर का सूरज
शहर का सूरज,
गायब हो गया है / या /
कहीं खो गया है,
बस सुना ही सुना है कि -
आसमान में एक सूरज होता है,
अब न जाने कहाँ क़ैद हो गया है,
यह भी सुना है मैंने कि-
शहरों में सूरज नहीं दिखता है,
पर मन कहता है कि,
उसे कोई देखता नहीं है / या /
देखने नहीं दिया जाता है,
इन दौड़ती-भागती सड़कों पर,
किस बच्चे को फुरसत है कि -
वह आसमान कि और ताके,
बुढ़े होने तक वह,
रात-दिन में अन्तर नहीं कर पता है,
पर इस दौर में -
एक अलगाव है सारा,
बे-मानी हैं बातें,
इमारतों - कारखानों कि धुंध में,
उस शर्मीले - से सूरज ने -
लगता है कि - ख़ुद शहर आना छोड़ दिया है.
———–
- नीरज गुरु ” बादल”
भोपाल.
Possibly Related poems:

![[del.icio.us]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/delicious.png)
![[Digg]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/digg.png)
![[Facebook]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/facebook.png)
![[Google]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/google.png)
![[MySpace]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/myspace.png)
![[Technorati]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/technorati.png)
![[Yahoo!]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/yahoo.png)
![[Email]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/email.png)
वाक़ई बह्तरीन गुरुगजी
[Comment on this comment]