मरने से क्या डरना…..!


maranesekyaadarana 

मरने  से  क्या  डरना…..!

मरना  है  सत्य  जगत  का,
तो  मरने  से  क्या  डरना,
गर  प्रभुचिन्तन  में  रहकर,
तुने  काम  किया  सब  अपना…….

ना  जनम  है  अपने  हाथों,
ना  मरण  भी  हाथों  अपने,
है  प्यार  से  जीना  सबको,
यह  जीवन  सार्थक  करने,
और  प्रभुसहाय  से  होगा,
यह  पूर्ण  भी  अपना  सपना,
मरना  है  सत्य  जगत  का,
तो  मरने  से  क्या  डरना……

इस  जनम  के पहले क्या था,
और  मरणोत्तर  क्या  होगा,
क्यूँ  करें  हम  इसकी  चिंता,
प्रभु  को  ही  ज्ञात  ये  होगा,
जो  काम  है  अपने  सामे,
खुश  होकर  करते  रहना,
सब  प्रभु  का  काम  समझकर,
प्रभु  को  है  अर्पण  करना,
मरना  है  सत्य  जगत  का,
तो  मरने  से  क्या  डरना……..!

यमराज जब  आयें  लेने,
हमको  तैयार  है  रहना,
सुख  दुःख  सारे  जीवन  के,
सब  झटक   यहीं  है  जाना,
अज्ञात  राह  जो  चलना,
प्रभु  के  ही  साथ  है  चलना,
मरना  है  सत्य  जगत  का,
तो  मरने  से  क्या  डरना……….!

                                        ” विश्व नन्द ”

(This poem is dedicated in profound memory & respect to Revered Late Shri. Pandurang Shastry Athavale (Founder, Swadhaya Parivaar) as it had sprouted immediately after attending an outstanding discourse by Him, touching  this subject, in the year 1999)

 

No related poems.

Comments

Profound and nicely composed

[Comment on this comment]

i guess if we get rid of fear. Evrything bcms simple n so does death. Nice thoughts buddy

[Comment on this comment]

simply beautiful…made me stop reading and think about it..

[Comment on this comment]

simple philosophy but most of us fail to comprehend it.
well said !

[Comment on this comment]

Nice poem . I liked it .

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)