मरने से क्या डरना…..!
मरने से क्या डरना…..!
मरना है सत्य जगत का,
तो मरने से क्या डरना,
गर प्रभुचिन्तन में रहकर,
तुने काम किया सब अपना…….
ना जनम है अपने हाथों,
ना मरण भी हाथों अपने,
है प्यार से जीना सबको,
यह जीवन सार्थक करने,
और प्रभुसहाय से होगा,
यह पूर्ण भी अपना सपना,
मरना है सत्य जगत का,
तो मरने से क्या डरना……
इस जनम के पहले क्या था,
और मरणोत्तर क्या होगा,
क्यूँ करें हम इसकी चिंता,
प्रभु को ही ज्ञात ये होगा,
जो काम है अपने सामे,
खुश होकर करते रहना,
सब प्रभु का काम समझकर,
प्रभु को है अर्पण करना,
मरना है सत्य जगत का,
तो मरने से क्या डरना……..!
यमराज जब आयें लेने,
हमको तैयार है रहना,
सुख दुःख सारे जीवन के,
सब झटक यहीं है जाना,
अज्ञात राह जो चलना,
प्रभु के ही साथ है चलना,
मरना है सत्य जगत का,
तो मरने से क्या डरना……….!
” विश्व नन्द ”
(This poem is dedicated in profound memory & respect to Revered Late Shri. Pandurang Shastry Athavale (Founder, Swadhaya Parivaar) as it had sprouted immediately after attending an outstanding discourse by Him, touching this subject, in the year 1999)
No related poems.

(4 votes, average: 4.75 out of 5)![[del.icio.us]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/delicious.png)
![[Digg]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/digg.png)
![[Facebook]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/facebook.png)
![[Google]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/google.png)
![[MySpace]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/myspace.png)
![[Technorati]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/technorati.png)
![[Yahoo!]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/yahoo.png)
![[Email]](http://p4poetry.com/wp-content/plugins/bookmarkify/email.png)
Profound and nicely composed
[Comment on this comment]