अपनी बिटिया की पहली बारिश पर…..”….पहली बार”


मेरे रक्त तप्त आँगन पर,
एक बूंद आषाढ़ की,
मानसूनी बयार की किलकारी,
भीगों गए हैं मुझे,
मुस्कराहट अंकुर बन फूट पड़ी है,
छप-छप कर शैशव ने हुंकार भरी है पहली बार

 

मेरे रक्त तप्त आँगन पर,
यह चमत्कार देखा है मैंने,
चिड़ियों का डेरा है,
हरियाली का घरौंदा है,
फूलों का इठलाना है,
झूमती पत्तियों को नन्हें हाथों ने छुआ है पहली बार.

मेरे रक्त तप्त आँगन पर,
सूरज से आँख-मिचौली है,
बादलों से लुका-छिपी चलती है,
किसी बात पर बिजली का ठहाका लगा है,
मंत्रमुग्ध हूँ मैं,
मासूम मुठ्ठी में पहली बारिश क़ैद हुई है पहली बार.

मेरे रक्त तप्त आँगन पर,
कोयल की कूक से आम पका है,
पतंगों की झंकार ने मल्हार छेड़ा है,
कजरी की तान सुनी है सरसराती हवाओं से,
एक राग है बारिश की रुनझुन-रुनझुन भी,
घुटने-घुटने चलकर भीगा है नाचता हुआ बचपन पहली बार.
————–
नीरज गुरु ” बादल”
भोपाल.

Possibly Related poems:

  1. मैं हूँ

Comments

bahut khub kaha. pahli barkha to barkha hoti hai. keep writing

[Comment on this comment]

really great.great imagery and the poem flows well.

[Comment on this comment]

bhut bdiya kvita hai aap likhte rheye ham pdte rhege.

[Comment on this comment]

Neeraj ji, what a beautiful imagery cum feelings captured so beautifully in the poem.
An outstanding poem indeed.

[Comment on this comment]

अदभुत प्रतिभा…

[Comment on this comment]

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद . बस इसी तरह टिप्पणियाँ करते रहिये,मेरे शब्द इसी तरह उर्जा पाते रहेगें.

[Comment on this comment]

what lovely flow! Aisa laga jaise kisi ne madhur si dhun chedh di ho. bahut badiya!

[Comment on this comment]

Great writing and and music flows.

[Comment on this comment]

Of course,I loved the poem.Just disappointed that you could not post the poem before 25th on the website so it had to be disqualified from the contest and it would have probably won !

I think in the 1st para
‘ छप-छप कर शैशव ने हुंकार भरी है पहली बार ‘ होना चाहिये था

[Comment on this comment]

बहुत प्यारी और मासुम भावना से ओत- प्रोत कविता…सुन्दर

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)