तुम्हारा होना


तुम्हारा होना

पहले सोचा कुछ लिखूं उसे
पत्र जैसा
वाक्य नहीं बने
सो भेजे कुछ शब्द
वो उतने भर से समझ गया
मैने लिखा खुश्बू
उसने कहा मेरा मन महक गया
मैने लिखा दीपक
उसने कहा अंधेरा छंट गया
मैने लिखा हरियाली
उसने कहा मन बाग-बाग हो गया
मैने कहा तुम चीज क्या हो
उसने कहा
तुम्हारा होना ही
मेरे भीतर कुछ बेहतर होना है

-प्रताप सोमवंशी

No related poems.

Comments

Iss kavita ki style mujhe hamare admin Vikash ke style ki yaad dilati hai!

bahut khoob!

[Comment on this comment]

achha likha hai, apne andar ki premilta ko yunhi banaye rakho .

[Comment on this comment]

really nice….like it more bcoz language is simple and the thought lovely

[Comment on this comment]

gazab likha hai, shabd nahi mere paas,
kuch na kahakar sab kuch kaha diya.

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)