रिश्तों के कुछ दोहे


रिश्तों के कुछ दोहे

प्रताप सोमवंशी

डूब मरूंगी देखना ताल-तलैया खोज।
भइया शादी के लिए तुम रोए जिस रोज।।

अम्मा रोये रात भर बीवी छोड़े काम।
मुंह ढांपे जागा करें दद्दा दाताराम।।

चाचा तुम करने लगे रिश्तों का व्यापार।
आए जब से दिन बुरे आए न एको बार।।

 

छोटे तुम चिढ़ जाओगे कह दूंगा बेइमान।
आते हो ससुराल तक हम हैं क्या अनजान।।

भाभी बेमतलब रहे हम सबसे नाराज।
उसको हर पल ये लगे मांग न लें कुछ आज।।

पूरा दिन चुक जाए है छोटे-छोटे काम।
कब लिख्खे छोटी बहू खत बप्पा के नाम।।

Possibly Related poems:

  1. मैं हूँ

Comments

Bahut hi real account….
Keep Writing!

[Comment on this comment]

last one is the best

[Comment on this comment]

en risto mey mai khiada raha khud hi ko khoj
dukhi ek shayad mai hi hu baki to sab ki mouj

[Comment on this comment]

सहज और आडम्बरहीन कथ्य और भाषा की मार्मिक रचना ।

[Comment on this comment]

very good dohe about relationship .congraulation this effort

[Comment on this comment]

Leave a comment

(required)

(required)