दोहे
दोहा - भगवन (कलयुग में -)
भगवन सुख से सो रहा, असुर धरा सब भेज ।
देवों की रक्षा हुई, फंसा मनुज निस्तेज ॥
मैं
मैं मरता मर मिटा, मिट्टी मटियामेट ।
मिट्टी में मिट्टी मिली, मद माया मलमेट ॥
सच
की अर्थी ढ़ो रहा, ले कांधे पर भार ।
पहुंचाने शमशान भी, मिला न कोई यार ॥
कलयुग
में मैं ढो़ रहा, लेकर अपनी लाश ।
सत्य रखूँ यां खुद रहूँ, खुद का किया विनाश ||
दोहा - रावण
रावण
रावण जो दिखे, राम करे संहार ।
रावण घूमे राम बन, कलयुग बंटाधार ॥
कवि कुलवंत सिंह

Working as a Scientific Officer at BARC, Mumbai.
B. Tech., Silver Medallist from IIT
Poetry is my love / my hobby/
Perform at stages / kavi sammelans
Quiz Master/ Science quiz/ Conduct and organise live science quiz in Hindi
Nice to read dohe…reminds me of school time when we had to memorize kabir dohas
[Comment on this comment]